रायपुर: 22 मार्च 2025 (भूषण )
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रदेश में हर्ष की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अनूठा संगम है, जो जनमानस को गहराई से छूता है। उनकी रचनाओं में मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनके लेखन में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू है, जो पूरे देश में प्रदेश की पहचान को सशक्त बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है।” उन्होंने शुक्ल जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।
छत्तीसगढ़ का साहित्यिक गौरव:
विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य जगत में अपनी अलहदा लेखन शैली और गहरी संवेदनाओं के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी कृतियाँ न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लेखकों के लिए भी एक मिसाल हैं।
उनके इस सम्मान से छत्तीसगढ़ के साहित्यिक जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है। प्रदेशभर के साहित्यकार, लेखक और साहित्य प्रेमी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा का स्वर्णिम अध्याय मान रहे हैं।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509



tzs0wn