29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं…

HomeChhattisgarhप्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

Date:

रायपुर: 13 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।”

उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है, जो भेदभाव मिटाकर समाज में आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग को बढ़ावा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि “हम सभी होली के इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।”

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related