29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

शराब छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है विपरीत प्रभाव…

HomeInternationalशराब छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है विपरीत प्रभाव...

Date:

टोक्यो: 13 मार्च 2025

जापान में किए गए एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है कि शराब का सेवन बंद करने वाले लोगों में ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर बढ़ सकता है, जबकि ‘अच्छे’ कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर कम हो सकता है। इस अध्ययन को जापान के तोक्यो विज्ञान संस्थान और अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल सहित कई शोधकर्ताओं ने अंजाम दिया।

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने अक्टूबर 2012 से अक्टूबर 2022 तक लगभग 57,700 लोगों द्वारा कराई गई 3.2 लाख से अधिक स्वास्थ्य जांच रिपोर्टों का विश्लेषण किया। यह रिपोर्ट प्रतिष्ठित ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (JAMA) नेटवर्क ओपन’ में प्रकाशित हुई है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, शराब पीना शुरू करने वालों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में मामूली सुधार देखा गया, जबकि शराब छोड़ने वालों में विपरीत प्रभाव देखने को मिला। हालांकि, विशेषज्ञों ने अध्ययन की पद्धति पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि शराब का सेवन बंद करने के अन्य स्वास्थ्य लाभों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...