37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दंतेवाड़ा : केंद्रीय मंत्री श्री तुडू ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली.

HomeDANTEWARAदंतेवाड़ा : केंद्रीय मंत्री श्री तुडू ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली.

Date:

दंतेवाड़ा, 09 मार्च 2023. केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री बिस्वेश्वर तुडू भारत सरकार जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली आज दंतेवाड़ा पहुँचे। उन्होंने सर्किट हाउस स्थल पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने डीएमएफ मद के व्यय की जानकारी ली। उन्होंने डीएमएफ एवं सीएसआर मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचायी गयी है इस सबंध में भी पूछा। आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा। अमृत सरोवर के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही। बैठक पश्चात अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...