25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

जांजगीर-चांपा : बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण का कराया जा रहा आयोजन.

HomeChhattisgarhजांजगीर-चांपा : बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण...

Date:

पोशाक आभूषण उद्यमी निःशुल्क प्रशिक्षण 13 मार्च से 25 नवंबर तक


जांजगीर-चांपा 09 मार्च 2023. भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करने के लिए 13 दिवसीय निःशुल्क आवासीय पोशाक आभूषण उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित कराया जा रहा है।
   यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षण के लिए आवेदक जांजगीर-चांपा जिले का मूल निवासी, आयु 18 से 45 वर्ष तक, कम से कम पांचवी कक्षा उत्तीर्ण, राशन कार्ड, आधार कार्ड का होना आवश्यक है। गरीब परिवार के लिए ग्राम पंचायत समूह द्वारा अनुमोदित सूची मान्य की जाएगी। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज तीन फोटो व एक टिकिट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक आवेदक प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवश्यक सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित कर आवेदन कर सकते है। अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए आवेदन आरसेटी कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 07817296340 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...