21.4 C
Raipur
Sunday, March 8, 2026

आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पीठ पर करेंगे पूजा…

HomeNationalआज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, मुखबा में मां गंगा की...

Date:

नई दिल्ली : 06 मार्च 2025 (SC टीम )

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पीठ पर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मोदी इस अवसर पर सुबह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ ने बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है।

बयान में कहा गया है, ‘गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की शीतकालीन पीठों में हजारों श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसायों को मजबूती देना है।’ मुखबा मां गंगा का शीतकालीन प्रवास व पूजा स्थल है। इसे मुखीमठ भी कहा जाता है।

यह उन चार मठों में से एक है जहां शीतकाल के दौरान चारधाम के देवों की पूजा-अर्चना की जाती है। समुद्रतल से 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखबा को शीतकालीन प्रवास स्थल होने के कारण गंगा का मायका भी कहा जाता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...