23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बेटियों को जमकर पीटा, लोहे के तवे से सिर पर मारा, फिर खुद भी पीया फिनाइल, ढाई साल की मासूम की मौत…

HomeMadhya PradeshCHHINDWARAबेटियों को जमकर पीटा, लोहे के तवे से सिर पर मारा, फिर...

Date:

छिन्दवाडा : 05 मार्च 2025 (SC टीम)

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अपनी दो बेटियों की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद खुद भी फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। मां ने इतनी बेदर्दी से पीटा कि एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा शहर के बीचों बीच लाल बाग इलाके में रहने वाली महिला निशा साहू पति सुमित साहू (32) ने अपनी दो बेटी अमृता (10) और छोटी बेटी नम्रता ढाई वर्ष से बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद महिला ने खुद भी फिनायल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मां की पिटाई से घायल छोटी बेटी नम्रता की मौत हो गई और बड़ी बेटी अमृता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि निशा साहू ने किसी घटना से आक्रोशित होकर अपनी बेटियों के साथ मारपीट की। घटना के समय पति घर पर नहीं था। जब वह काम से वापस लौटा तो घर का दरवाजा बंद मिला। किसी दुर्घटना की आशंका से जब उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश मिले। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटी बेटी नम्रता को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी अमृता ने बताया कि उसकी मां ने उसको लोहे के तवे से सिर पर मारा था, जिसके कारण उसके सिर पर चोट आई है। फिलहाल बड़ी बेटी अमृता और निशा साहू (मां) का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। नम्रता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस :

कोतलावी थाने के टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 लालबाग के पास की घटना है। महिला निशा साहू ने अपने दो बच्चों के साथ मारपीट की थी और खुद भी फिनायल पीकर खुदकुशी की कोशिश की। 10 वर्षीय लड़की के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में अंतर्कलह प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...