23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रिश्वत लेता हुआ पटवारी कैमरे में कैद,मचा हड़कंप …

HomeChhattisgarhBILASPURरिश्वत लेता हुआ पटवारी कैमरे में कैद,मचा हड़कंप ...

Date:

बिलासपुर: 05 मार्च 2025 (Sc टीम)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्वत लेते हुए एक पटवारी कैमरे में कैद हुआ । बताया जा रहा है की वह काम के एवज में एक आवेदक से मोटी रकम ले रहा था। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया ।यह पूरा मामला जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है।

दरअसल रतनपुर तहसील के पटवारी अनिकेत साव पर आरोप है कि पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहा था।बताया जा रहा है कि पचरा निवासी केवल दास मानिकपुरी के पिता स्व. दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी की ग्रामीण ने मांग की थ

इस काम को करने के एवज में रिश्वतखोर पटवारी ने ग्रामीण से 60000 रुपयों की मांग की थी। 26 दिसंबर 2024 को ₹30,000 नगद लेने के बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया था।

जानकारी के मुताबिक पटवारी ने शेष रकम की मांग ग्रामीण से की थी । ग्रामीण उसे 30000 रुपए की रिश्वत दे रहा था। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पटवारी की हरकतों से परेशान ग्रामीण भी इन सबूतों को लेकर एसडीएम के पास शिकायत करने के लिए पहुंच गए।

कोटा के एसडीएम से इसकी शिकायत भी हुई है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं ।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...