28.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

78 अमृत सरोवरों का हो रहा है जीर्णाेधार एवं निर्माण

HomeChhattisgarh78 अमृत सरोवरों का हो रहा है जीर्णाेधार एवं निर्माण

Date:

सघन अभियान चलाकर 31 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा | इस कार्य के लिये नोडल अधिकारियों की हो चुकी नियुक्ति |

नारायणपुर : 09 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )

जिले में 78 अमृत सरोवर के निर्माण एवं जीर्णोधार का कार्यआजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वीकृत कर तेजी से पूरा करने का कार्य किया जा रहा है । इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार धुव्र ने बताया कि इस कार्य को विशेष अभियान चलाकर आगामी 31 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्य के निरंतर मानिटरिंग एवं प्रगति के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों के कार्याें को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। यह सघन अभियान 10 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जायेगा।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण के अंतर्गत नारायणपुर जिले में जिन 78 तालाबों का निर्माण और जीर्णाेधार किया जाना है उनमें विकासखण्ड नारायणपुर में 12 नये तालाब एवं 46 पुराने तालाबों का जीर्णाेधार किया जायेगा, वही ओरछा विकासखण्ड में 15 नवीन तालाब एवं 5 पुराने तालाबों का जीर्णाेधार कराकर प्राकृतिक जल का संचय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये व्यापाक कार्ययोजनाा तैयार कर ली गई है और नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक ग्राम पंचायतों में तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने के लिये कार्य करेंगे।


इसके तहत होने वाले इस योजना के कार्याें का मूल उद्देश्य देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण एवं विकास होना है। प्रत्येक अमृत सरोवर में कम से कम एक एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा जिसमें प्राकृतिक जल का संचय किया जायेगा और इसका वृक्षारोपण से लेकर विभिन्न कार्याें में जल का उपयोग किया जायेगा। नारायणपुर जिले में 78 तालाबों का निर्माण एवं जीर्णाेधार का कार्य मनरेगा के तहत 14 करोड़ 24 लाख 91 हजार रूपये की राशि से पूरा किया जावेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related