28.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

रणवीर-श्रद्धा की फिल्म(तू झूठी मैं मक्कार ) रिलीज होते ही पहले दिन करोड़ों की कमाई …

HomeChhattisgarhरणवीर-श्रद्धा की फिल्म(तू झूठी मैं मक्कार ) रिलीज होते ही पहले दिन...

Date:

बाँलीवुड अदाकार रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म { तू झूठी मैं मक्कार } अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व के दिन सभी सिनेमा घरों में रिलीज हुई | एक लम्बे अरसे के बाद बाँलीवुड में दर्शकों के झुमने लायक फिल्म आई है | जिसका दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया | बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार( तू झूठी मैं मक्कार ) पहले ही दिन फिल्म ने 14 करोड़ के रिकॉर्ड कलेक्शन किया है |

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की कहानी है रोहन अरोड़ा उर्फ मिक्की (रणबीर कपूर) और निशा मल्होत्रा उर्फ टिन्नी (श्रद्धा कपूर) नाम के दो मॉडर्न लवर्स की। मुलाकात होती है और प्यार हो जाता है। दोनों एक हैप्पी रिलेशनशिप में रहते हैं और साथ जीने मरने की कसमें खाने लगते हैं। कुछ महीनों में ही दोनों एक ऐसे लेवल पर पहुंच जाते हैं जहां दोनों ही एक दूसरे से छुटकारा पाना चाहते हैं।कुछ समय बाद दोनों के परिवार वाले भी इस लव स्टोरी में शामिल हो जाते हैं और इनकी शादी करवाना चाहते हैं। शादी की तैयारियों के बीच दोनों ब्रेकअप करने के नए नए फंडे अपनाते हैं। दोनों का रिश्ता कैसे टूटेगा या टूटेगा भी या नहीं ये आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में आपको मिलते हैं 5 गानें- तेरे प्यार में, प्यार होता कई बार है, शो मी द ठुमका, ओ बेदरदेया और मैंने पी रखी है। फिल्म के गानों में वैरायटी है। यहां आपको पार्टी सॉन्ग, रोमांटिक सॉन्ग, सेड सॉन्ग और वेडिंग सॉन्ग भी मिलता है। फिल्म का गाना मैंने पी रखी है अभी रिलीज नहीं हुआ है, जो आप फिल्म के साथ ही देख सकेंगे। प्रीतम ने फिल्म में कंपोजिशन किया है। अरिजीत सिंह ने फिल्म के 3 गानों को आवाज दी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related