37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

JCI ने ड्यूटी कर रहे पुलिस भाई बहनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

HomeChhattisgarhJCI ने ड्यूटी कर रहे पुलिस भाई बहनो को प्रशस्ति पत्र देकर...

Date:

कोंडागांव: 09 मार्च 2023 (मनोज शर्मा )

कल 08 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर्व के अवसर पर कोंडागांव जिले में संचालित जे.सी.आई. द्वारा ड्यूटी कर रहे पुलिस भाई बहनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दे कोंडागांव जे.सी.आई. के अध्यक्ष डॉक्टर शिल्पा देवांगन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के पावन पर्व पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिए ,की यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम, ” इक्वलिटी को गले लगाओ “, इक्वलिटी और समानता पर प्रकाश डालती है। वह डॉक्टर शिल्पा देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की जे.सी.आई. कोंडागांव के द्वारा आज 8 मार्च सुबह 9:00 बजे होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोगों के सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कोंडागांव जिले के चौक चौराहा पर कोंडागांव पुलिस प्रशासन को जे.सी.आई. कोंडागांव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच में जेसीआई अध्यक्ष डॉक्टर शिल्पा देवांगन जी, कुंदन साहू ,अशोक बघेल संजीव शर्मा भावेश देवांगन , रितेश कोर्राम , संजय मानिकपुरी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...