26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दिल्ली CM: रेखा गुप्ता की ताजपोशी तय…कल शपथ लेंगी…

HomeNationalदिल्ली CM: रेखा गुप्ता की ताजपोशी तय…कल शपथ लेंगी...

Date:

नई दिल्ली: 19 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए महिला विधायक रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रेखा गुप्ता के नाम की सिफारिश की थी, जिसे भाजपा ने स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, RSS ने भाजपा को महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने का सुझाव दिया था। पार्टी ने इस प्रस्ताव को स्वीकारते हुए रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बना ली है। यह निर्णय भाजपा के महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है ।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव भी रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व कौशल और संगठन क्षमता के कारण वे भाजपा में एक सशक्त नेता के रूप में उभरीं।रेखा गुप्ता का पारिवारिक पृष्ठभूमि हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे से जुड़ा है। उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कार्यरत थे, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता भाजपा के कोर वोट बैंक का प्रतिनिधित्व करती हैं ।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related