29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन,3 के खिलाफ FIR दर्ज…

HomeChhattisgarhधर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन,3 के...

Date:

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में आज धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि वार्ड क्रमांक 03 स्थित अयोध्या नगर के कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई धर्म के प्रचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था | बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध प्रदर्शन किया | इस दौरान हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, साथ ही मकान पर गोबर और पत्थर फेंके गए |

घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया | पुलिस की समझाइश के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए | इसके बाद पुलिस ने घर में मौजूद पुरुषों को एक-एक कर बाहर निकाला | इस दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया |

एडिशनल एसपी अभिषेक झा: इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि जैसे ही पुलिस को एक मकान में धर्मांतरण किए जाने की खबर मिली थी | जिसके बाद टीम वहां पहुंची और स्थिति को काबू में किया | मौके पर मौजूद पादरी सहित अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया गया है | जिन पर अब कार्रवाई की जा रही है | पूछने पर सभी ने कहा लो वे अपनी मर्जी से आए हैं लेकिन सभी हिंदू थे | इधर उनकी बात सुन वहां खड़ी भीड़ में लोग काफी भड़के और उन्हें मारने भी दौड़े | लेकिन पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा कर थाने ले गई |

बता दें कि शिकायत वार्ड की निवासी मीनाक्षी शर्मा (46 वर्ष) ने अमलेश्वर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है | आरोप लगाया कि डॉक्टर विनय साहू के घर पर तीन पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार के लिए आए थे, जो हिंदू देवी-देवताओं को छोटा बताकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे | पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर डॉ. विनय साहू, कृष्णकांत कुर्रे और ढाल सिंह साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 3 (5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है | फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related