31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बालोद नगर पालिका चुनाव परिणाम: भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा जीती…

HomeChhattisgarhबालोद नगर पालिका चुनाव परिणाम: भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा जीती...

Date:

बालोद: 15 फरवरी 2025

जिले के नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. प्रतिभा चौधरी ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले तक में सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं. कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया ।

विजयी भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कहा “जनता ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया, उसे पर मैं खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी. आज इस ऐतिहासिक जीत में अपने हर उस कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिसने मेरे लिए गली गली, मोहल्ला मोहल्ला जाकर काम किया है.”

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकजुटता दिखाई. अब सभी की मेहनत रंग लाई और इस बार नगर पालिका का मिथक तोड़ते हुए भाजपा ने अपना परचम लहराया है. आज जैसे-जैसे जीत का आंकड़ा सामने आया, भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. भाजपा ने भव्य रैली भी निकाली.

जानिए कैसी रही जीत: पहले ही वार्ड से 1500 मतों से प्रतिभा चौधरी ने लीड ली. फिर एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी अव्वल रहीं. पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा.

नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी पार्षद

वार्ड क्रमांक 01 – पुष्पा ईश्वर साहू निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 2 कमलेश सोनी बीजेपी

वार्ड क्रमांक 3 किरण चंद्रहास साहू कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 4 प्रीतम यादव बीजेपी

वार्ड क्रमांक 5 कांति तरुण साहू निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 6 सतीश यादव कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 7 सुनील मालेकर कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 8 रीता सोनी कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 9 निर्देश पटेल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 10 दीपक जैन बीजेपी

वार्ड क्रमांक 11 राजू पटेल बीजेपी

वार्ड क्रमांक 12 सुमित शर्मा कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 13 सुनीता बिल्ला मनहर बीजेपी

वार्ड क्रमांक 14 आशा पटेल बीजेपी

वार्ड क्रमांक 15 गोकुल ठाकुर बीजेपी

वार्ड क्रमांक 16 बंटी शर्मा कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 17 गोमती बाई बीजेपी

वार्ड क्रमांक 18 गिरजेश गुप्ता बीजेपी

वार्ड क्रमांक 19 श्यामा यादव बीजेपी

वार्ड क्रमांक 20 कशिमूद्दीन कल्लू भैया कांग्रेस

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related