36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मिठाई के डिब्बों में भरी थी शराब, करता था होम डिलीवरी… तस्करी का तरीका देखते गए अफसर …

HomeBiharमिठाई के डिब्बों में भरी थी शराब, करता था होम डिलीवरी… तस्करी...

Date:

बिहार: 13 फरवरी 2025 (बिहार डेस्क)

बिहार के पटना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शराब तस्करों ने ऐसा तरीका निकाला, जिसे देख पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. दरअसल, गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने पटना के दीदारगंज में एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा. इस दौरान मिठाई के डिब्बों में शराब मिली. अफसरों का कहना है कि दुकानदार मिठाई के डिब्बों में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीदारगंज में एक मिठाई की दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, इसकी होम डिलीवरी हो रही है. इस सूचना पर एक विशेष टीम बनाई गई, टीम ने दुकानदार सुदामा कुमार की दुकान पर छापा मारा।

जैसे ही अधिकारियों ने मिठाई के डिब्बों की जांच की, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. डिब्बों में मिठाई की जगह विदेशी शराब भरी हुई थी. छापेमारी के दौरान सैकड़ों लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे मिठाई के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था. शराब को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मिठाई की डिलीवरी का बहाना बनाया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो ।कार्रवाई के दौरान मिठाई दुकानदार सुदामा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले दो महीने से इसी तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था. ग्राहक मिठाई खरीदने के बहाने आते थे, ऑर्डर प्लेस करते और फिर उन्हें शराब से भरा डिब्बा सौंप दिया जाता था।

सुदामा ने बताया कि वह ग्राहकों से ऑर्डर लेता था। फिर मिठाई के डिब्बे में शराब डालकर डिलीवरी उनके घर तक पहुंचा देता था । बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

visit:www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related