31.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

जशपुर में निकाय और पंचायत चुनाव :दीपक बैज का दावा, प्रचंड बहुमत से जीतेगी कांग्रेस…

HomeChhattisgarhजशपुर में निकाय और पंचायत चुनाव :दीपक बैज का दावा, प्रचंड बहुमत...

Date:

जशपुर: 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जशपुर के पत्थलगांव का दौरा किया | यहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और जनता तक कांग्रेस बात पहुंचाने की कोशिश की | पत्थलगांव में पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया | उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील की है | उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की है | कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिले के कुल ब्लॉक से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पत्थलगांव पहुंचे थे |

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी की साय सरकार पर नगरीय निकाय में विकास ने नाम पर फंड नहीं देने का आरोप लगाया है | दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है | इसके बावजूद भी यह सरकार पूरी तरह फेल है | पूरे प्रदेश में भाजपा हार की डर से प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त कर रही है | सत्ता के दबाव में नामांकन रद्द करवा रही है | विष्णु देव साय आदिवासी नहीं जनजाति मुख्यमंत्री है |

जशपुर और पत्थलगांव सीएम साय का गृह जिला है | इस लिहाज से पीसीसी चीफ ने बीजेपी की साय सरकार और सीएम को सीधा टारगेट किया | अब देखना होगा कि इसका जवाब बीजेपी कैसे देती है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...