रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया | हर बार की तरह घोषणापत्र जारी करने में वो कांग्रेस से आगे रही | अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने वादों की झड़ी लगा दी है | पार्टी ने दावा किया है कि नगरीय चुनाव जीतते ही वो अपने वादों को मोदी की गारंटी की तरह पूरा करेगी | पार्टी ने दावा किया है कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने वादों को निभाया, उसी तरह से नगरीय निकाय चुनाव में किए वादों को भी पूरा करेगी |
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन वास्तव में छत्तीसगढ़ और नगरीय निकाय के भविष्य के विकास को तय करने का दिन है | नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से आने वाले समय में हमारी सरकार जो काम छत्तीसगढ़ के अंदर करने वाली है उसको अटल विश्वास पत्र के रूप में लाई है | सीएम ने कहा कि आपको मालूम होगा कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस में अराजकता और भ्रष्टाचार था | कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुका था उसके साथ सरकार ने छलावा किया था |
सीएम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा | देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में विश्वास करके जनता ने हमें गद्दी सौंपी | छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़ा जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया | बीजेपी को मात्र 13 महीने हुए हैं हमारी सरकार ने मोदी के गारंटी के अधिकांश कामों को पूरा करने का काम किया है | ठीक इसी तरह नगरी निकाय चुनाव के घोषणा पत्र को नगरी निकाय चुनाव जीतने के बाद पूरा करेगी |
प्रदेश अध्यक्ष का दावा:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घोषणा पत्र को लेकर कहा की भारतीय जनता पार्टी पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास की दृष्टि से सुशासन की दृष्टि से आज भारतीय जनता पार्टी का जो घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से लाए हैं | हमारे छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किया गया | भाजपा सरकार के 15 सालों के कार्यकाल में चौमुखी विकास हुआ है |
कांग्रेस पर तंज:
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक एटीएम की तरह भ्रष्टाचार में समा गया था | बीते 5 सालों में नगरीय निकाय में पिछड़ गया है | जिस तरीके से जनता का विश्वास विधानसभा में और लोकसभा चुनाव में चाहे दक्षिण का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास व्यक्त किया है | नगरीय निकाय चुनाव में भी जनता हमारे पक्ष में वोट करेगी | कांग्रेस ने हमेशा लूटो और बांटो का काम किया |
बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें :
- नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे |
- सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे |
- रुके हुए पीएम आवास, शहरी परियोजनाओं और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे |
- जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैंं उनको आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी |
- महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट देंगे |
- प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट देने का ऐलान |
- प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करने का वादा |
- यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का दावा |
- प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे |
- भाजपा की नगर सरकार पीएम आवास और शहरी योजना के अंतर्गत रुके हुए कामों को तेजी से पूरा करेगी | साथ ही साथ स्वीकृत हो चुके 3 लाख पीएम आवास भी प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएंगे | सरकार बिजली बिल और नगरीय निकायों को कर पटाने वाले सभी करदाताओं को आवास बनाने की पात्रता देगी |
- भाजपा की नगर सरकार छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था कर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी |
- भाजपा की नगर सरकार समाधान योजना के अंतर्गत लंबित संपत्ति कर के मामलों में बिना जुर्माना और ब्याज के संपत्ति मालिकों को भुगतान का अवसर देगी |
- भाजपा की नगर सरकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ठेले लगाने वालों और सड़क पर व्यापार करने वालों को ₹30 हजार की वित्तीय सहायता देगी |
- सरकार नीति निर्धारण कर सड़क व्यापार को बढ़ावा देगी | फूड स्ट्रीट और स्मार्ट वेंडिंग जोन की स्थापना करेगी |
- भाजपा की नगर सरकार छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी |
- भाजपा की नगर सरकार बाजारों में “पिंक टॉयलेट” का निर्माण कर महिलाओं के लिए साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय सुनिश्चित करेगी |
- भाजपा की नगर सरकार व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, पेयजल और शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगी |
- भाजपा की नगर सरकार “महापौर सम्मान निधि” का प्रावधान कर संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी |
खबरों से अपडेट रहने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर follow कर सकते हैं।
follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ