जिला कांग्रेस अध्यक्ष (बेमेतरा) बंसी पटेल ने दिया इस्तीफा, आशीष छाबड़ा बनाए गए कार्यवाहक अध्यक्ष …

HomeCHHATTISGARHजिला कांग्रेस अध्यक्ष (बेमेतरा) बंसी पटेल ने दिया इस्तीफा, आशीष छाबड़ा बनाए...

Date:

बेमेतरा: 31 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित प्रदेश के नेताओं को पत्र लिखकर इस्तीफा की जानकारी दी है। बंशी पटेल के त्यागपत्र के बाद बेमेतरा जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष छाबड़ा को नियुक्त किया गया है।

अपने त्याग पत्र में बंसी पटेल ने लिखा है “मैंने विगत दिनों में कांग्रेस की हालत को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखा है। जिसका उत्तर अब तक नहीं मिला है। मैंने जिला कांग्रेस में पार्टी की रीति नीति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की थी जिसके बारे में प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेताओं को जानकारी दी थी. जिसके बारे में भी जवाब नहीं मिला है।”

बंसी पटेल ने अपने पत्र में ये भी लिखा कि बेमेतरा नगर पालिका में कांग्रेस के ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो हाल ही में पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित हुआ। उसने ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए 5 लाख से ज्यादा रुपयों की हेराफेरी की। वहीं प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने अपने स्वजातीय व्यक्ति के लिए यहां षड्यंत्र किया हैं। बंसी पटेल ने नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश साहू से भाजपाइयों के अच्छे संबंध बताया है। साथ ही वन मंत्री केदार कश्यप के करीबी बताया है।

बंसी पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर नगरीय निकाय चुनाव की उम्मीदवार के लिए सूची के लिए बोला गया। मैंने पर्यवेक्षक नियुक्त कर भिलाई कार्यालय में जानकारी दी। वही प्रदेश कार्यालय ने समांतर रूप से पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

बंसी पटेल ने पत्र में लिखा कि पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला समन्यवक का एक पक्षीय आदेश हुआ, जिसे लेकर मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं। इसी वजह से जिला कांग्रेस पार्टी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...