23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रिश्वतखोर पटवारी अपने ही सहयोगी के साथ गिरफ्तार, सीमांकन के लिये की थी लाखों की मांग…

HomeChhattisgarhरिश्वतखोर पटवारी अपने ही सहयोगी के साथ गिरफ्तार, सीमांकन के लिये की...

Date:

मुंगेली: 30 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

सरकारी विभागों में बिना रिश्वत दिये काम करवाना नामुमकिन सा काम है, लोगों को सरकारी नौकरी चाहिये लेकिन काम उन्हें करना नहीं है, सरकारी स्कूल में नौकरी करेंगे , लेकिन अपने बच्चों को नहीं पढ़ायेंगे, सरकारी अस्पताल में नौकरी करेंगे लेकिन अपने परिजनों का ईलाज निजी अस्पताल में करवायेंगे, तो ऐसे में आम आदमी क्या करे? मामला है छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामगढ़ में पदस्थ पटवारी और उसके सहयोगी को 1 लाख की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पटवारी और आरआई ने जमीन सीमांकन के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। आरआई की संलिप्तता की जांच हो रही है। मामला कोतवाली थाना रामगढ़ पटवारी हल्का का है। 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी सुशील जायसवाल के खिलाफ पीड़ित विभाष सोनी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि, पिता शेखर सोनी के नाम की कृषि भूमि ग्राम रामगढ़ में स्थित है। जिसमें लगभग 12 खसरे की कुल 26 एकड़ जमीन के सीमांकन करवाना था। जिससे लिए मुंगेली आरआई नरेश साहू, रामगढ पटवारी अमलीडीह सुशील जायसवाल ने 5 लाख की रिश्वत मांगी थी, जिसे पीड़ित देना नहीं चाहता था। 

पीड़ित प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में 11 नवंबर को रिश्वत मांग की शिकायत करने पर सत्यापन कराया गया था। जिस पर शिकायत सही पाई गई है। सत्यापन के दौरान पटवारी सुशील जायसवाल ने 4 लाख रुपए पर सहमति दी गई थी। गुरूवार को प्रार्थी ने पटवारी सुशील जायसवाल को रुपए देने के लिए गया था। तभी पटवारी ने अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुरी को रिश्वत रकम ने लेने के लिए कहा। ठीक इसी दौरान एसीबी टीम द्वारा आरोपी गुलाब दास और आरोपी पटवारी सुनील जायसवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गुलाब दास मानिकपुरी से रिश्वत की रकम एक लाख को बरामद कर लिया गया है। आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 712 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक संदेही आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है। रिश्वतखोरी सरकारी विभागों में अपने चरम पर है, और इसका समाधान दूर – दूर तक नहीं है।

ख़बरों से जुड़ने के लिए लिंक क्लिक कर follow जरूर करें :

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...