36.6 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे की शादी में होंगे शामिल, NIT में आयोजित कार्यक्रम में भी करेंगे शिकरत…

HomeChhattisgarhउपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे की शादी में...

Date:

रायपुर: 21जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच गए हैं। उपराष्ट्रपति भारतीय सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। डिप्टी सीएम अरुण साव, चीफ सेकेट्री समेत कई अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह रायपुर NIT के युवा पीढ़ियों से इस समारोह में चर्चा करेंगे। बता दें इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण विषय ‘कल्पनाएं बेहतर भारत निर्माण की’ रखा गया है। जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आज शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। 

रायपुर में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है यह आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर का है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का रायपुर दौरा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज भी रायपुर पहुंच चुके हैं तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है और मेहमानों के आने जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राम मंदिर के थीम पर शादी समारोह स्थल को सजाया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रायपुर पहुंचे, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर पहुंचे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related