36.6 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

निकाय चुनाव 2025-आज से नामांकन जमा कर सकेंगे प्रत्याशी, लास्ट डेट 28 जनवरी…

HomeChhattisgarhनिकाय चुनाव 2025-आज से नामांकन जमा कर सकेंगे प्रत्याशी, लास्ट डेट 28...

Date:

रायपुर : 22 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा | इसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी | आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे | नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है | 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे |

निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा | वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा | नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे।

बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे |

रायपुर जिले में बनाए गए 1290 मतदान केंद्र :

रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे | जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे | इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे | 

रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 वोटर :

नगरीय निकाय को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में बांटा गया है | वहीं मतदाता संख्या की बात करें तो रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे | नगरीय निकाय चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे | वहीं पंचायत में 5 रिटर्निंग और 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं | उन्होंने आगे बताया कि मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा | चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा | 

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related