36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

गरियाबंद जिले में फिर देर रात मुठभेड़, 12 नक्सली के मारे जाने की खबर…

HomeChhattisgarhगरियाबंद जिले में फिर देर रात मुठभेड़, 12 नक्सली के मारे जाने...

Date:

गरियाबंद: 21 जनवरी 2025 (संवाददाता)

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीते दिन सोमवार से रुक रुककर मुठभेड़ जारी है। देर रात फिर से सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं।

ओडिशा पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी मिली के अनुसार नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।ओडिशा, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी ऑपरेशन के तहत गरियाबंद के मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में सोमवार दोपहर को पहली बार मुठभेड़ हुई, इस एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली मारी गई।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए सोमवार देर शाम बताया कि छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इस अभियान में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान शामिल हैं। कोबरा के जवान को गोली लगी है, जिसका इलाज रायपुर में हो रहा है।

देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...