31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

CG में फिर IED ब्लास्ट में घायल हुए सुरक्षा बल के 2 जवान, रायपुर किया गया रेफर…

HomeChhattisgarhCG में फिर IED ब्लास्ट में घायल हुए सुरक्षा बल के 2...

Date:

बीजापुर: 16 जनवरी 2025 (SC News)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। दोनों आयलों को पैर और चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है। दोनों जवानों को चौपर से राजधानी में बेहतर इलाज के लिए लाया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए। घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। राहत की बात यह रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...