34.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कल 17 जनवरी को…

HomeChhattisgarhभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कल 17 जनवरी...

Date:

रायपुर: 16 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी शुक्रवार को होगी। इसके लिए आज चुनाव कराए जाएंगे। शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे. साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

अब तक संभावना जताई जा रही थी कि किरण सिंह देव को साय कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब यह बात भी सामने आ रही है कि किरण सिंह देव को दोबारा भाजपा प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है।इसका फैसला आज शाम को हो जाएगा. शाम को यह तय होगा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा या फिर सर्वसम्मति से भाजपा, नए प्रदेश अध्यक्ष को चुनेगी।

यदि चुनाव होते हैं तो किरण सिंह देव के अलावा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम भी चर्चा में है।

खबरें और भी…स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के खबरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर follow करें।https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...