HomeCHHATTISGARHदेवेन्द्र के निर्वाचन के खिलाफ प्रेमप्रकाश पांडे की याचिका, जवाब पेश करने...

Date:

देवेन्द्र के निर्वाचन के खिलाफ प्रेमप्रकाश पांडे की याचिका, जवाब पेश करने के लिए 10 दिन की मोहलत…

बिलासपुर: 08 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने यादव की तरफ से जवाब दाखिल नहीं करने पर नाराजगी जताई, और दस दिन के भीतर जवाब पेश करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। इस प्रकरण पर 22 जनवरी को सुनवाई होगी। जस्टिस राकेश मोहन पांडे की सिंगल बेंच में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे की चुनाव याचिका पर बहस हुई। इस प्रकरण में रिमाइंडर के बावजूद विधायक की तरफ से जवाब दाखिल नहीं किया गया। विधायक के वकील बी.पी.शर्मा ने कहा कि विधायक जेल में है। इसलिए शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल नहीं किया जा सका।

देवेंद्र से मिल रहे वकील पर कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं…

इस पर पूर्व मंत्री के वकील डॉ. निर्मल शुक्ला ने आपत्ति की, और बताया कि जेल में 8 बार जूनियर वकील तन्मय ठाकुर की विधायक से मुलाकात हुई है, लेकिन शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल नहीं किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई, और दस दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम समय दिया है। इस प्रकरण पर 22 जनवरी को सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने चुनाव याचिका दायर कर प्रत्याशी शपथ पत्र में आपराधिक और सम्पत्ति संबंधी मामलों पर जानकारी छिपाने का आरोप देवेंद्र यादव पर लगाया है। याचिका में कहा गया है कि देवेन्द्र यादव ने जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन कर अपनी सम्पत्ति की जानकारी छिपाई है। साथ ही आपराधिक केस का भी शपथ पत्र में जिक्र नहीं किया है। बताते चलें कि प्रेम प्रकाश पांडे, देवेन्द्र यादव से करीब 12 सौ वोटों से चुनाव हार गए थे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...