24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी वारदात,राह चलते युवक को मारी गोली हालत गंभीर; बिलासपुर में किया रेफर…

HomeCHHATTISGARH24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी वारदात,राह चलते युवक को मारी गोली...

Date:

कोरबा : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोरबा जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी वारदात हुई है। दूरस्थ क्षेत्र कोरबी में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के पीठ पर गोली लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। वही आरोपी फरार है। जिसकी तलाश कोरबा पुलिस कर रही है।

सोमवार शाम युवक किसी काम से जा रहा था, इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद राहगीरों ने घायल को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। और संबधित थाने में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

घायल युवक कृष्णा पांडेय कोरबी थाना क्षेत्र के बुढ़ापारा का रहने वाला है। घायल युवक को कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत बिगड़ने के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

वहीं घटना की सूचना के बाद कोरबा एडिशनल एसपी और संबंधित थाना चौकी के अधिकारी कर्मचारियों ने आसपास नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

कोरबा में रविवार रात सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद बदमाश उनकी क्रेटा कार लूटकर भाग गए थे। 24 घंटे के अंदर हुए इन 2 बड़े वारदातों की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...