21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

नगर निगम में प्रशासक नियुक्त,कलेक्टर ने संभाला पदभार; चुनाव के बाद मिलेगी नए मेयर को जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhनगर निगम में प्रशासक नियुक्त,कलेक्टर ने संभाला पदभार; चुनाव के बाद मिलेगी...

Date:

दुर्ग : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राज्य में नगरीय निकाय के चुनाव जल्द ही होंगे। जिन नगर निगमों पिछली नगर सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया वहां प्रशासक ने अपने हाथों में पूरा कार्य ले लिया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम में बतौर प्रशासक पदभार ग्रहण कर लिया है।

दुर्ग नगर निगम में 5 जनवरी 2020 को कांग्रेस की नई शहर सरकार अस्तित्व में आई थी। इसके तहत नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और 60 वार्डों के तमाम पार्षदों का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होते ही दुर्ग कलेक्टर ने यहां बतौर प्रशासक पदभार ग्रहण कर लिया है और अब मेयर सहित सभी एमआईसी मेंबर और पार्षदों की शक्तियां शून्य हो चुकी हैं।

महापौर की जगह अब दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी नगर निगम दुर्ग की प्रशासक होंगी। उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार दुर्ग नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। इसके तहत आज उन्होंने दुर्ग निगम के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया है। वो अब शहर के बेसिक कामों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगी।

जल्द जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना

पिछले दिनों नगर निगम दुर्ग के सभी वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब महापौर के पद का आरक्षण 7 जनवरी को रायपुर में होना है। आगामी दिनों में जल्द ही महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जल्द जारी होने की संभावना है।

प्रदेश के 14 नगर निगमो में होगा मेयर का चुनाव

छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम में मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 7 जनवरी को मेयर पद के लिए आरक्षण जारी किया गया है। इसमें SC के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह ST के लिए एक सीट, OBC के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं।

आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें SC वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में OBC में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...