21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

निगम में मेयर महिला ओबीसी,शासन ने तय किया 14 नगर निगमों में चुनाव के लिए आरक्षण…

HomeChhattisgarhनिगम में मेयर महिला ओबीसी,शासन ने तय किया 14 नगर निगमों में...

Date:

दुर्ग : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में 14 मे से 10 नगर निगम में मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 7 जनवरी को मेयर पद के लिए रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। तय आरक्षण के मुताबिक दुर्ग नगर निम की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। अब यहां अलगा मेयर महिला ओबीसी कोटे से होगी।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह से आरक्षण प्रक्रिया की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दोलों के नेता पहुंचे हुए हैं। यहां नगर निगम में महापौर के आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने कई सवाल उठाए और जमकर हंगामा किया।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद नेताओं को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 नगर निगमों में SC के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह ST के लिए एक सीट, OBC के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं।

आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें SC वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में OBC में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

दुर्ग जिले में किस निगम के लिए क्या आरक्षण

क्रमांकनगर निगम का नामआरक्षण किस वर्ग के लिए
01दुर्गमहिला ओबीसी
02भिलाईओबीसी
03भिलाई तीन चरोदाओबीसी
04रिसालीएससी

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...