31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

न्यू ईयर पार्टी कर लौट रहे दोस्तों की पलटी कार,कोरबा में एसईसीएल कर्मचारी की मौत;दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी…

HomeChhattisgarhन्यू ईयर पार्टी कर लौट रहे दोस्तों की पलटी कार,कोरबा में एसईसीएल...

Date:

कोरबा : 01 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोरबा में नए साल की रात तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नशे में कार चला रहे थे। घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नए साल 2025 का जश्न मना रहे 2 से 3 युवक मारुति बलेनो कार क्रमांक सीजी 12 एटी 0375 को तेज रफ्तार से चला रहे थे। मुड़ापार-सुभाष ब्लॉक कॉलोनी मार्ग पर गुजरते समय मोड़ के पास बिजली के खंभे से जा टकरा गए।

खंभे से टकराई कार

हादसे में आसपास के दुकानों के छप्पर उड़ गए। खंभा भी टूट क्षतिग्रस्त हो गया और कार पलट गई। जिससे कुसमुंडा निवासी एसईसीएल कर्मी अनुभव मसीह की मौत हो गई। कार में सवार दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

पार्टी कर लौट रहे थे तीनों दोस्त

बताया जा रहा है कि, कार अनुभव ही चल रहा था। एक दोस्त सामने बैठा था, जबकि तीसरा पीछे बैठा था। तीनों पार्टी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम के बाद शव शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...