30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रायगढ़ में नए साल पर चालान कार्रवाई,72 वाहन चालकों का कटा चालान;तेज रफ्तार और शराब के नशे में धुत्त होने पर सकत कारवाई…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में नए साल पर चालान कार्रवाई,72 वाहन चालकों का कटा चालान;तेज...

Date:

रायगढ़ : 01 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नए साल को लेकर पुलिस 30 दिसबंर से अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है, जो तेज रफ्तार और नशे में धुत्त होकर वाहन चला रहे थे। 31 दिसबंर की शाम तक 72 वाहन चालकों पर 31 हजार 500 रुपए का चलान काटा गया है।

नए साल पर बाइक और चार पहिया ड्राइवर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। जिससे हादसे होते हैं। इसके चलते मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम जगह-जगह तैनात रही। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के साथ-साथ तेज रफ्तार वाहन चालकों को रोका गया। इसमें कई चालक शराब के नशे में धुत्त मिले।

जगह जगह पुलिस के जवान तैनात

शहर के थाना में 3-3 पेट्रोलिंग पार्टी तैयार की गई थी, जो लगातार शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसके अलावा रात में मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। नए साल को लेकर शहर में रात तक चहल पहल देखा गया।

होटलों पर भी रखी जा रही नजर

नए साल में हुडदंग और ज्यादा शोर-शराबा के कारण कई बार माहौल बिगड़ जाता है। इसे लेकर पुलिस शहर के होटलों पर भी नजर रख रही थी। जिससे असामाजिक तत्वों की वजह से कोई शांति भंग न हो। रात में पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त कर रही थी।

2 दिनों से चल रही कार्रवाई

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई जारी है। तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। नए साल को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तैयारी में थी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...