पुलिस भर्ती गड़बड़ी: 4 आरक्षक समेत छह गिरफ्तार, आरोपियों में 2 महिला कॉन्सटेबल…

HomeCHHATTISGARHपुलिस भर्ती गड़बड़ी: 4 आरक्षक समेत छह गिरफ्तार, आरोपियों में 2 महिला...

Date:

राजनांदगांव: 22 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है | पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से जिले के 8 वीं बटालियन में चल रही है | इस भर्ती में गड़बड़ी को लेकर 17 दिसंबर को लालबाग थाना में FIR दर्ज कराई गई | जिसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने जांच शुरू की | शनिवार पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली |

एडिशनल एस.पी. राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच चल रही थी | इसमें 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | जिसमें चार पुलिस आरक्षक और दो टाइम एंड टेक्नोलॉजी कम्पनी के स्टाफ है | महिला आरक्षक पुष्पा चन्द्रवंशी, महिला आरक्षक परिधि निषाद, आरक्षक धर्मराज मरकाम और आरक्षक योगेश धुर्वे को गिरफ्तार किया गया | टाइम एंड टेक्नोलॉजी कम्पनी हैदराबाद के नुतेश्वरी धुर्वे और पवन कुमार साहू है | सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया | जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है |

एसपी शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पकड़े गए आरक्षकों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं | आरक्षकों के मोबाइल, सीसीसीटी, पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया | इस मामले में यदि और भी कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी |

पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है | शनिवार को लालबाग थाना क्षेत्र में रामपुर के पास एक पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या कर ली | आत्महत्या करने वाले आरक्षक का भी नाम पुलिस भर्ती गड़बड़ी में संदिग्ध के तौर पर था | इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा है | भूपेश बघेल ने एक्स पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि आरक्षक भर्ती घोटाला में दोषियों को बचाने के लिए निर्दोषों की बलि दी जा रही है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...