IAS सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ में हुई वापसी, मुख्यमंत्री सचिवालय में बने प्रमुख सचिव …

HomeCHHATTISGARHIAS सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ में हुई वापसी, मुख्यमंत्री सचिवालय में बने...

Date:

रायपुर: 21 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है | राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी किया है, सुबोध सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे | ये रहा आदेश :

IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है | केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है | राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है |  गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग में उन्हें ज्वाइनिंग दी गई थी, इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से भी मुलाकात की थी | सुबोध सिंह 5 सालों से दिल्ली में डेपुटेशन पर काम कर रहे थे | केन्द्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर 17 दिसंबर को आदेश जारी किया था |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हालिया दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे | उनके दौरे के खत्म होने के बाद ही सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ भेजा गया | शाह के दौरे के तुरंत बाद ही आदेश जारी किया गया और केंद्र ने उन्हें रिलीव कर दिया | आदेश निकलते ही एक दिन बाद ही सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए | सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी है | उन्होंने अपने करियर में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं | डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई थी | रमन सरकार के समय सुबोध सिंह को उनके करीबी अफसरों में गिना जाता है | सुबोध सिंह रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं | हाल ही में वे केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...