20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बस्तर में नक्सलियों पर एक्शन, सुकमा में 07 और बीजापुर में 01 नक्सली गिरफ्तार… 

HomeChhattisgarhबस्तर में नक्सलियों पर एक्शन, सुकमा में 07 और बीजापुर में 01...

Date:

सुकमा / बीजापुर : 14 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन का सिलसिला जारी रखा है | सुकमा में सात नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है | इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है | दूसरी तरफ फोर्स ने बीजापुर से भी एक नक्सली को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है | इस तरह एक दिन में कुल आठ नक्सलियों को फोर्स की मदद से गिरफ्तार किया गया है |

बता दें कि, सुरक्षाबलों ने सुकमा के जगरगुंडा से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है | इस एक्शन में जिला कोबरा बल और सीआरपीएफ 150वीं बटालियन की टीम मौजूद रही | दोनों बटालियन के जवानों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है | एसपी किरण चव्हाण ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है | गिरफ्त में आए नक्सलियों के पास से विस्फोटक और तबाही का सामान मिला है | इन सामानों में वायर और बारूद है |

इसी क्रम में शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में फोर्स ने तर्रेम थाने से एक नक्सली को अरेस्ट किया है | एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई के दौरान नक्सली पकड़ा गया | नक्सली का नाम रवि ऊर्फ संतोष है | यह जन मिलिशिया सदस्य है | इसके खिलाफ दो स्थाई वारंट लंबित है | तर्रेम थाने में नक्सली रवि के खिलाफ चार केस अलग से दर्ज हैं | गिरफ्तार किए गए नक्सली को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया | अदालत ने नक्सली को जेल भेज दिया है | बीजापुर में बीते 72 घंटे के अंदर एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया है | इस नक्सली का नाम सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा है | यह कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल था |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...