HomeCHHATTISGARHDURGभिलाई में जमीन के नाम पर 24.28 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी...

Date:

भिलाई में जमीन के नाम पर 24.28 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की जमीन को अपना बताकर 1200 वर्गफीट प्लॉट का किया सौदा, रकम लौटाने के लिए दिए तीनों चेक हुए बाउंस |

दुर्ग। जिले के भिलाई में जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवतार सिंह और मनोज कुमार सोनी ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर 1200 वर्गफीट के प्लॉट का सौदा किया और शिकायतकर्ता से अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपए ले लिए। बाद में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी, वह किसी अन्य महिला के नाम पर दर्ज है। रकम वापस करने के लिए आरोपियों ने तीन चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। मामले की जांच के बाद सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के अनुसार, कोहका हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहन लाल देवांगन ने 7 अप्रैल 2025 को दुर्ग एसपी से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वर्ष 2016 में मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात अवतार सिंह से हुई थी। अवतार ने कोहका क्षेत्र में खसरा नंबर 1704/88 की 1200 वर्गफीट जमीन दिखाई और 30 सितंबर 2016 को उनके नाम रजिस्ट्री कराई गई। जमीन खरीदने और मकान निर्माण के नाम पर आरोपियों ने उनसे कुल 23 लाख 28 हजार रुपए लिए। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि जमीन माया सिंह नाम की महिला की है। इसके बाद 22 सितंबर 2018 को लिखित समझौता कर आरोपियों ने 23 लाख 28 हजार रुपए और एक लाख रुपए रजिस्ट्री खर्च सहित कुल 24 लाख 28 हजार रुपए लौटाने का वादा किया, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक की सुपेला शाखा के तीनों चेक बाउंस हो गए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि 16 मार्च 2021 को कोहका की खसरा नंबर 1704/2 की 1200 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री चिरंजीवन कोनार के नाम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गई और वास्तविक जमीन मालिक को कोई रकम नहीं दी गई। जांच के बाद स्मृतिनगर चौकी और सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1635/2026 के तहत धारा 420, 120बी और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अवतार सिंह और मनोज कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब मामले में अन्य लोगों की भूमिका, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, सभी 22 आरोपी दोषमुक्त…

कपिल त्रिपाठी और कथित शूटर्स को मिली राहत, अभियोजन...