कवर्धा पुलिस ने 39 संदिग्धों को बिना वैद्य दस्तावेज के निवास करने के आरोप मद्देनज़र पकड़ा…

HomeCHHATTISGARHकवर्धा पुलिस ने 39 संदिग्धों को बिना वैद्य दस्तावेज के निवास करने...

Date:

कवर्धा : 14 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कवर्धा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर जिले में होटल और धर्मशालाओं में दबिश दी है | इस अभियान के जरिए जिले में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ना पुलिस प्रशासन का मकसद था | इसके तहत कवर्धा पुलिस ने कुल 39 लोगों को पकड़ा है | इन लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था | ये सभी लोग कवर्धा के तमाम थाना क्षेत्रों में किराए के मकान और होटल में निवास कर रहे थे | कई लोग धर्मशाला में भी रह रहे थे | सभी बाहर से आए हैं और इनके पास कोई वैद्य दस्तावेज नहीं है |

बता दें कि कवर्धा पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के रहने के आरोप मे 39 लोगों को गिरफ्तार किया है | यह दो दिनों की कार्रवाई का आंकड़ा है | शुक्रवार को पुलिस ने कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया था | शनिवार को पुलिस ने कुल 24 लोगों को अरेस्ट किया है | सभी लोगों को कवर्धा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है | कवर्धा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में संदिग्ध बाहरी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है | शुक्रवार को 15 लोगों पर शनिवार को 24 लोगों पर 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है. – कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी कवर्धा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने यहां बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा उठाया था | उसी समय से यह मुद्दा छाया हुआ है | बीजेपी सरकार ने चुनाव में वादा किया था , कि वह बांग्लादेशी, रहोंगिया मुसलमान की घुसपैठ की जांच करेगी | इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

15 साल से अधूरा खैरागढ़ बाईपास: ट्रैफिक जाम से कब मिलेगी राहत, जनता पूछ रही जवाब…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छत्तीसगढ़ खैरागढ़ शहर का बहुप्रतीक्षित बाईपास वर्षों से अधूरा...

गुढ़ियारी में दिनदहाड़े लूट का खुलासा: मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई...

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026: पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल…

RASHIPHAL: आज का दिन नई शुरुआत, आत्मविश्वास और संतुलित निर्णयों...