31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल… 

HomeChhattisgarhकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ...

Date:

रायपुर: 13 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

प्रदेश सरकार का आज एक साल पूरा हो रहा है। वहीं  सरकार के एक साल पूरे होने पर जहां एक तरफ सरकार कई कार्यक्रम कर रही है, वहीं भाजपा का प्रदेश संगठन भी लगातार कार्यक्रम करेगा। इन कार्यक्रमों आज से आगाज होगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ आएंगे। 

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस कड़ी में जेपी नड्डा दोपहर को साढ़े तीन बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में होने वाली आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद  दोपहर 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे, इसके साथ ही शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे ।

जेपी नड्डा शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे. इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. जानकारी के मुताबिक  इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी विजय शर्मा, अरुण साव के साथ सभी मंत्री, विधायक, सांसद, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related