23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

RBI को उड़ाने की मिली धमकी…

HomeNationalMAHARASHTRARBI को उड़ाने की मिली धमकी...

Date:

मुम्बई: 13 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को शुक्रवार 13 दिसंबर को धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में आरबीआई को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) दी गई है। यह मेल रूसी भाषा में आरबीआई गवर्नर के ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को धमकी मिली हो। पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। नवंबर में, एक शख्स ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का “सीईओ” बताते हुए कॉल किया था। उसने सुबह 10 बजे कॉल करके एक बैक रोड बंद करने की मांग की और यह भी कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया।

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी है। धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मेल भेजने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...

देवेन्द्र फडनवीस का बयान: इतिहास, औरंगजेब और शिवाजी पर विधानसभा में तीखी बहस…

महाराष्ट्र / भारत हाइलाइट्स 70 वर्षों की इतिहास शिक्षा पर...