32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: मत पत्रों की गिनती शुरू ,परिणाम आज …

HomeChhattisgarhदक्षिण विधानसभा उपचुनाव: मत पत्रों की गिनती शुरू ,परिणाम आज ...

Date:

रायपुर : 23 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गणना शुरू हो गई है | डाक मत पत्रों की गिनती के लिए एक अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई थी | इसमें ईवीएम काउंटिंग की तरह टेबल पर काउटिंग सुपरवाइज़र, काउटिंग असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने मतगणना कार्य संपन्न कराया | साथ ही एक डाटा कम्पाइलेशन और अपलोडिंग सेक्शन भी तैयार किया गया है |

मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों और उनके मतगणना एजेंट्स को मतगणना की प्रक्रिया का अवलोकन करने की अनुमति प्रदान की गई है, लेकिन वे हॉल से बाहर लगी हुई कुर्सियों पर बैठकर ही इसका निरीक्षण करेंगे | मतगणना हॉल में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध है |

रिटर्निंग ऑफिसर किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर से बाहर जाने के लिए निर्देश दे सकते हैं, और यह निर्देश बाध्यकारी होगा | मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, कैमरा, तम्बाकू और गुटखा लाना प्रतिबंधित है |

मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है | मतगणना कार्य की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इंकोर काउंटिंग एप्लिकेशन में अपलोड की जाएगी, जिसे आमजन https://results.eci.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकेंगे |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related