एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ

HomeCHHATTISGARHएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ आनन्द कुमार गुप्ता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर

जशपुरनगर 14 नवंबर 2024/ आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 11 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 है। आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार करने की तिथि 11 से 19 दिसम्बर 2024 रात्रि 11.59 बजे तक तक है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 दिन रविवार, प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निर्धारित की गई है।
जशपुर जिले में कुल 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में बालिकाओं हेतु 60 सीट एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग विकासखण्ड जशपुर, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुढरूडांड विकासखण्ड कांसाबेल, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा विकासखण्ड पत्थलगांव, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार विकासखण्ड फरसाबहार एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढ़ेंगनी विकासखण्ड मनोरा जिसमें सभी विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु बालकों के लिए 30 सीट एवं बालिकाओं के लिए 30 सीट निर्धारित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए नियमावली तथा प्रवेश नीति के लिए ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा छत्तीसगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...