34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

सूरजपुर: राज्योत्सव का कल होगा आयोजन विधायक राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

HomeChhattisgarhसूरजपुर: राज्योत्सव का कल होगा आयोजन विधायक राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

Date:

स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में 05 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े शामिल होंगे। मंच से लेकर पूरे परिक्षेत्र में साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है।

शासकीय योजना एवं उपलब्धियां के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम दिवस के दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर एस जयवर्धन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां कार्यक्रम के एक दिन पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, स्वास्थ्य आदि विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related