एनआईटी रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (विजिलेंस अवेयरनेस वीक) का किया गया समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिए गए पुरुस्कार…

HomeCHHATTISGARHएनआईटी रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (विजिलेंस अवेयरनेस वीक) का किया गया...

Date:

रायपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह दिनांक 2 नवंबर 2024 को आयोजित किया गया। एनआईटी रायपुर में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह(विजिलेंस अवेयरनेस वीक) का आयोजन संस्थान की मुख्य सतर्कता अधिकारी (चीफ विजिलेंस ऑफिसर) डॉ. स्वस्ति स्थापक के मार्गदर्शन में किया गया | इसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के डीन (फैकल्टी वेलफेयर) डॉ देबाशीष सान्याल रहे। समापन समारोह का संचालन आर्किटेक्चर एंड प्लानींग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शैलोनिल साहू के मार्गदर्शन में किया गया |

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 28 अक्टूबर को आयोजित शपथ ग्रहण समरोह में सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ ली गई | जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 29 अक्टूबर को आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिक्षक और कर्मचारी वर्ग में डॉ. आयुष खरे, डॉ विवेक अग्निहोत्री और श्री अभिषेक इन्दवार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे वहीं विद्यार्थी वर्ग में प्रथम स्थान पर आयुष मिश्रा, द्वितीय स्थान पर श्रृष्टि वाधवा और तृतीय स्थान पर गौरव कुमार रहे। 30 अक्टूबर को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं में काजल कब्दल, शुभम मंडल और नियंता तेवान क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे ।

इस दौरान 1 नवम्बर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया | नुक्कड़ नाटक का संचालन संस्थान के ड्रामा क्लब अभिनय के फैकल्टी इन चार्ज डॉ गोवर्धन भट्ट के द्वारा किया गया | इस नाटक का विषय “प्रतीक्षा” रहा , जिसमें बताया गया कि भ्रष्टाचार से हमें साथ मिलकर लड़ना है और अपने राष्ट्र को बचाना है| कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. स्थापक ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और भ्रष्टाचार के प्रति सदैव सतर्क रहने की सलाह देते हुए विजेताओं और आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

87 वर्षीय महिला ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप; शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 87 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छामृत्यु...

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, दो नाबालिग बहनों को धमकाकर छीने रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस पानी मांगने के बहाने घर पहुंचे दो युवक नाबालिग बहनों...

सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस कांग्रेस ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता पर...