भारतीय सैनिकों के वापस लौटने पर जिला प्रशासन ने किया शानदार स्वागत…

HomeCHHATTISGARHभारतीय सैनिकों के वापस लौटने पर जिला प्रशासन ने किया शानदार स्वागत...

Date:

रायपुर : 08 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन बाद भारतीय जवान कार्य स्थल के लिए रवाना होने लगे है। रायपुर रेलवे स्टेशन से करीब 120 से अधिक भारतीय जवानों के कार्यस्थल लौटने से पहले जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने स्वागत किया। सभी जवानों को शाॅल भेंट किया गया और तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई गई। साथ ही जवानों के वापस लौटने के दौरान ढोल-नंगाड़ा बजाया गया। इसके अलावा जवानों को फूड पैकेट का वितरण कर ट्रेन से रवाना किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल पर साइंस काॅलेज मैदान में तीन दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारतीय सैनिकों के रायपुर पहुंचने पर भी भव्य स्वागत किया गया और वापसी के दौरान भी जोरदार स्वागत कर विदाई दी गई।

ख़बरें और भी, बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related