24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

पुस्तकों को रद्दी बनाने पर कार्यवाई,पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम प्रेम प्रकाश को किया गया सस्पेंड…

HomeChhattisgarhपुस्तकों को रद्दी बनाने पर कार्यवाई,पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम प्रेम प्रकाश...

Date:

रायपुर : 21 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

प्रदेश में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी में रियल बोर्ड पेपर मिल में निगम द्वारा छापी गई 2024-25 सत्र की नई किताबों के कबाड़ में बेचे जाने की पर संज्ञान लिया। उन्होंने एसीएस रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे।

जांच के बाद निगम महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथमदृष्टया लापरवाही होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस घटना की जांच और कार्रवाई से संकेत मिलते हैं कि राज्य में अब किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं चाहते। उन्होंने ठीक से ड्यूटी न करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए छपी किताबें रायपुर के एक कबाड़खाने में पड़ी हैं। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related