25.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला,पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, बोरी में मिली लाश…

HomeChhattisgarhपति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला,पहली पत्नी की मौत के...

Date:

दुर्ग :21 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर लाश को बोरी में डाल कर रख दिया था। आरोपी ने घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप भवन के पीछे झुग्गी बस्ती का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम आरती गोड़ (32) है। वहीं पत्नी का नाम संजय गोड़ (36) है। दोनों के बीच गुरुवार रात को विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति गुस्से में आ गया। पत्नी को मार डाला।

पुलिस को पति पर हुआ शक

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता गणेश विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पति पर शक हुआ।

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी संजय गोड़ अपने ससुराल में रहता था। वह रुआबांधा बस्ती का रहने वाला है। 11 साल पहले इसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसका एक बच्चा है, जबकि आरती से उसके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संजय के दोनों बड़े बच्चे दादा-दादी के पास रुआबांधा में रहते हैं, जबकि 3 साल के छोटे बच्चों के साथ वह अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related