36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बस्तर में NH बाधित, मकान गिरे, दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूबा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बस्तर में NH बाधित, मकान गिरे, दंतेवाड़ा...

Date:

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश से पूरे संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से दक्षिण बस्तर का पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से सोमवार रात से ही सड़क संपर्क टूट गया है। बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 और 163 तथा सुकमा जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 भी बाधित है। सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस हुए हैं।

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से 5 घंटे संचालन बाधित रहा

बारिश का असर सड़क मार्ग के साथ-साथ रेलमार्ग पर भी पड़ा है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन किरंदुल रेलखंड में भांसी-बचेली के बीच पेड़ के उखड़कर रेलमार्ग पर गिरने से सोमवार सुबह 5.30 से 10.30 बजे तक पांच घंटे रेलों का संचालन बाधित रहा।

भारी बारिश के चलते 2 ट्रेनें कैंसिल

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा पहले ही दक्षिण बस्तर के किरंदुल तक जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल को 11 सितंबर तक दंतेवाड़ा में रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

चक्का बुक्का नदी का पानी चिंतलनार गांव में घुसा

सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में चक्का बुक्का नदी में बाढ़ से चिंतलनार गांव में पानी घुस गया है। जिसकी वजह से यहां दो दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

बस्तर संभाग के 4 जिलों में औसत से अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के चार जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में औसत बारिश दर्ज की गई है।

भारी बारिश से दंतेवाड़ा में जन जीवन अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही भारी बारिश से दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में नगर के बीच डंकनी नदी का पुराना पुल डूब गया। पुल के ऊपर से करीब 3 फीट पानी बह रहा है। वहीं बैलाडीला और सुकमा को जोड़ने वाली सड़क पर भी पातररास और कुम्हाररास के बीच पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर डुमाम नदी का गाटम पुल भी डूबा हुआ है। डंकनी नदी के बैक वाटर से बालपेट और बालूद गांव के निचले इलाकों में पानी भर आया है। जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित होने से बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिकतर यात्री बसें स्टैंड में ही खड़ी कर दी गई हैं। बारसूर-चित्रकोट मार्ग, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।

ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान

बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई जगह सड़क बहने की सूचनाएं मिल रही हैं। भारी तबाही के बीच प्रशासनिक अमला बाढ़ आपदा प्रबंधन में जुटा हुआ है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। बारिश की यह स्थिति जारी रही तो अगले कुछ घंटों बाद काफी नुकसान होने की आशंका जताई गई (CG Weather Update) है।

नारायणपुर में ब्लैकआउट

भारी बारिश के कारण नारायणपुर में बिजली के खंबे धराशाही हो गए हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से अधिकांश इलाकों में बिजली गुल है।

कोरबा में बिजली गिरने से दो की मौत

कोरबा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। महुआडीह में मवेशी चराने गया हरीश बिंझवार चपेट में आ गया। वहीं दूसरी घटना रजगामार स्थित शनि मंदिर के पास हुई। यहां पुजारी जगत सिंह उराव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट

10 सितंबर को प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारशि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी, रायपुर, बालौदाबाजार, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा खैरागढ़-छुईखदान शामिल हैं। वहीं धमतरी, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...