29.2 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में एजी ऑफिस के सीनियर ऑडिट ऑफिसर के ठिकानों पर CBI की रेड…

HomeChhattisgarhआय से अधिक संपत्ति मामले में एजी ऑफिस के सीनियर ऑडिट ऑफिसर...

Date:

रायपुर एजी ऑफिस (भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग) के सीनियर ऑडिट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार पटेल के यहां कई ठिकानों पर सोमवार, 9 सितंबर को CBI ने रेड डाली। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। सीनियर एओ पर आरोप है कि वे भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और कदाचार का अपराध करके खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया है। अधिकारी ने 14 साल की अवधि में अपने और पत्नी के नाम पर करीब चार करोड़ की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है।

10 अचल संपत्तियां खरीदीं

जानकारी के मुताबिक आरोपी सीनियर ऑडिट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार पटेल ने 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी। उसके बाद से उन्होंने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड आदि के रूप में लगभग 10 अचल संपत्तियां खरीदी हैं।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

यह भी आरोप है कि आरोपी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसने जानबूझकर आपराधिक कदाचार का अपराध करके खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया है। सीनियर एओ ने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है। आरोपी ने कथित तौर पर 31.08.2007 से 31.05.2024 की अवधि के दौरान अपने और पत्नी के नाम पर 3,89,53,980 (लगभग) रुपए की चल-अचल संपत्ति अर्जित है।

सीनियर OA वीरेंद्र पटेल के तीन ठिकानों पर रेड

यह भी बताया गया कि 31.08.2007 से 31.05.2024 तक की जांच अवधि के दौरान वीरेंद्र पटेल की डीए राशि 1,47,50,143 रुपए (लगभग) है। रायपुर में वीरेंद्र कुमार पटेल के आवासीय और कार्यालय परिसर सहित तीन स्थानों पर आज तलाशी ली जा रही है। सीबीआई की जांच जारी है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related