29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत:36 लोगों का इलाज जारी…

HomeAndhra Pradeshआंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत:36 लोगों का...

Date:

अनकापल्ली : 22 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

आंध्र प्रदेश में अनाकापल्ले जिले की एक फार्मा कंपनी में बुधवार (21 अगस्त) दोपहर करीब 2.15 बजे आग लग गई। हादसे में पहले 18 मौतों की जानकारी सामने आई। देर रात प्रशासन ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की। 36 लोग जख्मी हैं। सभी को जिले के एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अच्युतापुरम SEZ स्थित फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कंपनी के रिएक्टर के पास आग दिखी, फिर तेज धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग के पहले फ्लोर का स्लैब ढह गया। लोगों ने कहा कि घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि फैक्ट्री में 381 से ज्यादा कर्मचारी दो शिफ्ट में काम करते हैं। घटना के समय ज्यादातर कर्मचारी लंच पर गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सॉल्वेंट ऑयल पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर पंप किया जा रहा था, तभी लीकेज हुआ और आग लग गई। इससे 500 किलोलीटर के कैपेसिटर रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ।

CM चंद्रबाबू नायडू, आज घटनास्थल का दौरा करेंगे
CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि घटना की हाई लेवल जांच की जाएगी। अगर फैक्ट्री मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एम्बुलेंस से दूसरे अस्पतालों में ले जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव को घटनास्थल पर भेजा है। CM खुद आज फैक्ट्री का दौरा करेंगे। वे मृतकों के परिवारों से मिलेंगे और घायलों को देखने अस्पताल भी जाएंगे।

वहीं, डिप्टी CM पवन कल्याण ने अधिकारियों फैक्ट्रियों में सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा मानकों और नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उधर, अपनों की तलाश करते लोगों ने आरोप लगाए कि अधिकारियों ने हमें सही जानकारी नहीं दी।

फैक्ट्री को बने 5 साल हुए
इंटरमीडिएट कैमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) बनाने वाली एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने 200 करोड़ रुपए के निवेश के साथ इस फैक्ट्री को शुरू किया था। इसमें अप्रैल 2019 में प्रोडक्शन शुरू हुआ था।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...