37.1 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया …

HomeChhattisgarhकलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी...

Date:

रायपुर : 16 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्याें का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related