24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

अगले सप्ताह जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट, टॉप-10 लिस्ट में होगा बदलाव दसवीं में 4 और बारहवीं में जुडेंगे 2 नए टॉपर…

HomeRaipurअगले सप्ताह जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट, टॉप-10 लिस्ट में होगा बदलाव...

Date:

दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड की फाइनल मेरिट लिस्ट अगले सप्ताह जारी होगी। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल से तैयारी की जा रही है। पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के बाद छात्रों के नंबर बढ़े हैं। कई छात्र फेल व पूरक से पास हुए। इसी तरह दसवीं में 4 और बारहवीं में 2 या इससे अधिक छात्रों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह मिली है। हालांकि, जिन छात्रों के नाम अस्थाई टॉप-10 लिस्ट में था। वे अब भी रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सीजी बोर्ड के रिजल्ट मई में जारी किए गए थे। तब टॉप-10 की अस्थाई मेरिट लिस्ट भी जारी की गई थी। इसके अनुसार दसवीं में 59 और बारहवीं में 20 टापर्स हैं। पिछले दिनों रीवैल व रीटोटलिंग के नतीजे जारी किए गए थे। इसके अनुसार कई छात्रों के अंक बढ़े।

कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें एक विषय में 15 से लेकर 20 नंबर तक बढ़े। इस वजह से दसवीं-बारहवीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट में नए टॉपर्स के नाम जुड़ेंगे। जानकारों का कहना है कि पिछले वर्षों में यह देखा गया है कि पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के रिजल्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट में नए नाम शामिल हुए। इतना ही नहीं, नए टॉपर जुड़ने की वजह से पिछले वर्षों में ऐसी स्थिति भी बनी की मेरिट टॉप-10 की जगह टॉप-11 के आधार पर बनी। इस बार भी मेरिट लिस्ट टॉप-10 से अधिक हो सकता है।

दसवीं, रीवैल में दो हजार से अधिक छात्रों के नंबर बढ़े

सीजी बोर्ड की ओर से दसवीं के नतीजे मई में जारी हुए थे। रिजल्ट से नाखुश 5122 छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। इसके अनुसार जब कापियों की दोबारा जांच की गई तो 2379 छात्रों के नंबर बढ़े। इसी तरह पुनर्गणना के लिए 709 छात्रों ने आवेदन किया था। इसके अनुसार मूल्यांकित कापियों में मिले नंबर को दोबारा जोड़ा गया तब 125 छात्रों के अंक बढ़े। बारहवीं में भी रीवैल व रीटोटलिंग के बाद कई छात्रों के अंक बढ़े है। इसे लेकर मूल्यांकन पर भी सवाल उठे।

मेरिट में शामिल छात्रों को मिलेंगे डेढ़ लाख रु.

दसवीं-बारहवीं की टॉप-10 लिस्ट में शामिल प्रत्येक छात्र को डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में टॉपर्स डेढ़ लाख रुपए देने के अलावा हेलीकॉप्टर की सैर भी कराई गई। लेकिन इस बार टॉपर्स हेलीकॉप्टर की सैर करेंगे या नहीं, इस पर संशय की स्थिति बनी है। जानकारों का कहना है कि यदि किन्हीं वजहों से हवाई सैर बंद किया जाता है तो कुछ नया शुरू होगा।

सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 12 अगस्त तक होगी

सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 23 जुलाई से शुरू है। इसके तहत बारहवीं की परीक्षा 12 अगस्त तक होगी। जबकि दसवीं की परीक्षा 8 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। करीब 82 हजार छात्र परीक्षा में शमिल हो रहे हैं। इसमें फेल व पूरक छात्रों के अलावा पास हुए छात्रों ने भी श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है। हालांकि, इस परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट नहीं बनेगी। जानकारी के मुताबिक दसवीं-बारहवीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट पहली परीक्षा के आधार पर ही जारी होगी। गौरतलब है कि सीजी बोर्ड की ओर से अब साल साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस साल पहली परीक्षा मार्च में हुई। द्वितीय परीक्षा जुलाई से शुरू है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...