25.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

तीनों पेट्रोलियम कंपनियों का निर्णय,सिलेंडर की जांच के लिए ली जाने वाली फीस होगी खत्म…

HomeChhattisgarhतीनों पेट्रोलियम कंपनियों का निर्णय,सिलेंडर की जांच के लिए ली जाने वाली...

Date:

एलपीजी सिलेंडरों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब शहर के हर घर में सिलेंडर और गैस चूल्हे की जांच की जा रही है। इंडियन ऑइल, बीपीसीएल और एचपीसीएल तीनों पेट्रोलियम कंपनियों की एजेंसियां ये जांच करवा रही हैं। पहले इस तरह की जांच के लिए 118 से 354 रुपए का शुल्क लिया जाता है। लेकिन अब जांच निशुल्क की जा रही है।

इसके अलावा गैस पाइप बदलवाने पर 190 की जगह केवल 150 रुपए लिए जाएंगे। यह सुरक्षा जांच योजना सितंबर 2024 तक है। इसके बाद जांच शुल्क और पाइप में छूट खत्म हो जाएगी। जिन लोगों ने गैस कार्ड के लिए अब तक ईकेवाईसी नहीं कराई है, उनका गैस कार्ड भी ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सिलेंडरों की असुरक्षा की वजह से कई हादसे हो रहे हैं। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कंपनियों का स्टाफ लोगों के घरों में जा रहा है |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related